Scholarship Online Status Check: किसी भी छात्रवृति का स्टेटस घर बैठे सिर्फ़ 5 मिनट में देखें, जानें आपका पैसा आया या नहीं

नमस्कार साथियों! हमारे देश की सरकार द्वारा छात्र कल्याण हेतु बहुत सी छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन किया जाता हैं। लेकिन बहुत से विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण इन योजनाओं की जानकारी सभी लोगों तक न पहुँच पाना होता हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा जारी सभी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी आप तक पहुँचाने जा रहे हैं, अतः आपसे निवेदन हैं कि इन लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

छात्रवृत्ति योजनाएँ

कुछ वर्षों पहले तक छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से लिए जाते थे जिनकी प्रोसेसिंग के बारे में आवेदन करने वाले छात्रों को कोई पता नहीं रहता था। बहुत सारी योजनाओं का लाभ तो पात्र विद्यार्थियों तक पहुँच भी नहीं पाता था। लेकिन आजकल सभी सरकारी स्कॉलरशिप योजनाओं का संचालन इंटरनेट के माध्यम से किया जाने लगा हैं। इसके कारण लाभार्थी स्वयं ही अपनी एप्लीकेशन प्रोसेस की जानकारी प्राप्त कर सकता हैं और यह पता कर सकता हैं कि उसकी छात्रवृत्ति का पैसा कब प्राप्त होगा।

राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा जारी सभी स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए अलग़-अलग ऑनलाइन पोर्टल होते हैं। लेख में नीचे हम देश के मुख्य हिन्दी भाषी राज्यों में जारी स्कॉलरशिप योजनाओं के ऑनलाइन पोर्टल के लिंक देने जा रहे हैं। आप इन लिंक के माध्यम से अपने राज्य या केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं और वहाँ से वर्तमान में जारी सभी सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Govt Scholarship Schemes Official Link

राज्यआधिकारिक वेबसाइट लिंक
राजस्थानwww.sje.rajasthan.gov.in 
www.scholarship.rajasthan.gov.in
उत्तर प्रदेशwww.scholarship.up.gov.in
मध्य प्रदेशwww.bcwelfare.mp.nic.in
बिहारwww.pmsonline.bih.nic.in
पंजाबscholarships.punjab.gov.in
हरियाणाwww.harchhatravratti.highereduhry.ac.in
दिल्लीwww.scstwelfare.delhi.gov.in
छत्तीसगढ़www.schoolscholarship.cg.nic.in
गुजरातwww.digitalgujarat.gov.in
महाराष्ट्रwww.mahadbt.maharashtra.gov.in
Govt Scholarship Schemes Official Link

कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छत्रों के लिए College Students Scholarship Yojana 2024 यह हैं सबसे अच्छी छात्रवृत्ति योजनाएँ

केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप योजनाएँ

केंद्र सरकार द्वारा छात्र कल्याण हेतु कई छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन किया जाता हैं। इन योजनाओं की जानकारी हम भारत सरकार की छात्रवृत्ति हेतु जारी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान भी भारत सरकार बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर अधिक ध्यान दे रही हैं। आप वर्तमान में जारी इन सभी योजनाओं की जानकारी के लिए नीचे दिये जा रहे लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते है।

भारत सरकार की विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएँ:- National Scholarship Portal

केंद्र सरकार या किसी भी राज्य सरकार द्वारा जारी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी लेने तथा आवेदन की गई योजनाओं में अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए एक सामान्य आधिकारिक प्रक्रिया नीचे बताई जा रही हैं। आप इस प्रक्रिया द्वारा किसी भी राज्य के ऑनलाइन पोर्टल पर मात्र कुछ ही मिनट में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देखने के लिए नीचे बताई जा रही प्रक्रिया का चरणबद्ध अनुसरण करें।

ऑनलाइन स्कॉलरशिप स्टेटस चेक

  • सबसे पहले आप जिस राज्य से संबंधित छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी लेना चाहते हैं उसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • सभी हिन्दी भाषी राज्यों तथा केंद्र सरकार के स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाने हेतु आधिकारिक लिंक ऊपर सारणी के माध्यम से दिये गये हैं।
  • अब वेबसाइट ओपन होने के बाद उसके होम पेज पर ही आपको वर्तमान में जारी छात्रवृत्तियों के नाम दिख जाएँगे।
  • इसके बाद अपने हिसाब से किसी छात्रवृत्ति योजना का चयन करें।
  • कुछ राज्यों की वेबसाइट में छात्रवृत्तियों को विभिन्न श्रेणियों के माध्यम से बताया हुआ रहता हैं अतः आप उनको ओपन करके विकल्पों का चयन कर सकते हैं।
  • अब चयन की गई छात्रवृत्ति का लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • यही पर आपको योजना की जानकारी लिखी हुई मिल जाएगी।
  • कई बार छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी पीडीएफ़ के ज़रिए भी दी जाती हैं।
  • इसके लिए आप उसी आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ़ डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस प्रक्रिया द्वारा आप किसी भी सरकारी छात्रवृत्ति योजना की संपूर्ण आधिकारिक जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं तथा इन्ही ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आप योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। सरकार द्वारा लगभग सभी छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने के लिए कोई फ़ीस नहीं ली जाती हैं। आप घर बैठे ही अपने मोबाइल द्वारा ही किसी भी योजना में ऑनलाइन आवेदन करके उसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

Leave a comment