नमस्कार साथियों! आज हम आपको झारखंड राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित ई कल्याण छात्रवृत्ति योजना की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यदि आप भी दसवीं के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो आप इस ई कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ई कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप योजना की अधिक जानकारी के लिए हमारे आज के इस लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक पड़े।
ई कल्याण छात्रवृति योजना
झारखंड राज्य में आर्थिक रूप से गरीब व कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सहायता प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को संचालित किया गया। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार कक्षा 11 व 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा पूर्ण करने के लिए छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता राशि प्रदान करती है। इसके अलावा यदि आप प्री मेट्रिक विद्यार्थी है तो इसकी प्री मेट्रिक छात्रवृति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। इस योजना में आवेदन के लिए आपकों इससे संबंधित योग्यताओं को पूर्ण करना आवश्यक है। इन योग्यताओं की जानकारी नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई है।
छात्रवृति हेतु आवश्यक योग्यताएं
- ई कल्याण छात्रवृति प्राप्त करने के लिए आपका झारखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- इस योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा।
- आवेदक विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
- विद्यार्थी 10वीं कक्षा के बाद ही इस योजना में आवेदन कर सकता है।
उपरोक्त योग्यताओं को पूर्ण करने पर ही आप इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते है।
आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी झारखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित ई कल्याण छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपकों आधार कार्ड, पहचान पत्र, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज़ फोटो तथा मोबाईल नंबर आदि की आवश्यकता होगी।
इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए दी जाने वाली छात्रवृति राशि भी अलग-अलग है जिसकी जानकारी आप आधिकारीक वेबसाइट या फिर नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है।

प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना में सभी छात्रों को मिलेगी 36 हज़ार की छात्रवृति, PM Scholarship Yojana 2024-25 ऐसे करें आवेदन।
E Kalyan Jharkhand Scholarship
आर्टिकल का नाम | E Kalyan Jharkhand Scholarship 2024 |
योजना का नाम | ई कल्याण छात्रवृति योजना |
लाभार्थी | विद्यालय में अध्यानरत विद्यार्थी |
लाभार्थी राज्य | झारखंड |
यदि आप भी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसकी अधिकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से ई कल्याण छात्रवृत्ति में आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई है।
E Kalyan Jharkhand Scholarship 2024 Online Apply
- ई कल्याण स्कालर्शिप के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपकों झारखंड ई कल्याण छात्रवृति योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपकों स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति (2023-24) का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर जायें।
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर छात्रवृति में आवेदन करने का फॉर्म ओपन होगा।
- इस आवेदन फॉर्म में आपका नाम, आधार नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर की सहायता से आधार की जानकारी वेरीफाई करनी है।
- अब नए पेज में आपकों आवेदन से संबंधित जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद छात्रवृति के लिए आवश्यक दस्तावेजों को स्केन करके अपलोड करे।
- ध्यान रखे की आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी गलत न हो अन्यथा आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म पूर्ण होने के बाद इसे सबमिट कर दे।
- अब विभाग द्वारा आपकी योग्यता व दस्तावेजों की जाँच की जाएगी तथा पात्र पाए जाने पर आपका आवेदन फॉर्म स्वीकृत कर दिया जाएगा।
इस प्रक्रिया के माध्यम से आप बहुत ही आसानी से ई कल्याण छात्रवृति योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
झारखंड छात्रवृति योजना
आधिकारीक वेबसाइट नाम | ई कल्याण |
आधिकारीक वेबसाइट डायरेक्ट लिंक | www.ekalyan.cgg.gov.in |