College Students Scholarship Yojana 2024: कक्षा 12 के बाद बेस्ट छात्रवृत्ति योजनाएँ

दोस्तों! किसी अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ना हर किसी व्यक्ति का सपना होता हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने पसंदीदा कॉलेज में नहीं पढ़ पाते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा हर वर्ष बहुत सारी स्कॉलरशिप योजनाओं का संचालन किया जाता हैं लेकिन अधिकांश लोगों को इनका पता नहीं चलता हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको वर्तमान में जारी सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्कॉलरशिप योजनाओं की ज़रूरत क्यों

हमारा देश एक बढ़ती हुई आबादी वाला देश हैं। यहाँ की जनसंख्या का बहुत बड़ा हिस्सा ग़रीबी रेखा से नीचे हैं। इस क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अपना अध्ययन कार्य छोड़ने पर मजबूर हो जातें हैं। इसकी वजह से बहुत सारी प्रतिभाएँ ख़त्म हो जाती हैं। लेकिन सरकार द्वारा कई ऐसी स्कॉलरशिप योजनाएँ चलाई जा रही हैं जिनके माध्यम से इन विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाया जा रहा हैं।

वर्तमान में भारत एवं राज्य सरकारों द्वारा जारी विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएँ-

सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप

इस योजना के माध्यम से स्कूली शिक्षा के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा हर साल 10,000/- रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती हैं। यह स्कॉलरशिप 3 वर्ष के लिए दी जाती हैं। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा बीपीएल श्रेणी के परिवारों से आने वाले विद्यार्थी पात्र माने गये हैं। इच्छुक विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक विद्यार्थी के कक्षा 12 में कम से कम 80% अंक प्राप्त होने आवश्यक हैं।

एसबीआई फाउंडेशन दे रहा स्कॉलरशिप SBI Scholarship Yojana 2024 इन विद्यार्थियों को मिलेगी 5 लाख की स्कॉलरशिप

प्रगति छात्रवृत्ति योजना

प्रगति छात्रवृत्ति योजना भारत सरकार के अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक योजना हैं। इस योजना के माध्यम से देश की बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में सक्रिय भागीदारी हेतु सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। इसके अंर्तगत कक्षा 12 के बाद तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकाओं को प्रतिवर्ष 50,000/- रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती हैं।

यह स्कॉलरशिप 4 वर्ष के लिए दी जाती हैं। इस योजना के तहत एक परिवार से अधिकतम 2 बालिकाओं को ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं।

KVPY किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना

इस विज्ञान और तकनीकी विभाग द्वारा जारी एक योजना हैं जिसका उद्देश्य छात्रों को विज्ञान तथा तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ना हैं। इस योजना के अंतर्गत विज्ञान और तकनीकी विभाग द्वारा एक परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदक विद्यार्थी के कक्षा 12 के 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त होना अनिवार्य हैं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात विद्यार्थी को आगे के अध्ययन हेतु विज्ञान और तकनीकी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप प्रदान की जाती हैं।

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम पूर्व सेनानियों तथा तटरक्षक बल के सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा लेने हेतु प्रोत्साहन देने के चलाई गई एक योजना हैं। इस योजना के अन्तर्गत सैनिकों के ऐसे बच्चे जिन्होंने कक्षा 12 में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें उच्च अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं। इस योजना में केवल स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी ही लाभ ले सकते हैं।

इन सभी योजनाओं के अलावा भी भारत सरकार द्वारा अनेक छात्र कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। इसके अलावा बहुत से राज्य भी अपनी छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन करते हैं। कुछ योजनाएँ ऐसी हैं जिनमे मेघावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता की जगह किसी अन्य वस्तु द्वारा भी पुरस्कृत किया जाता हैं। जैसे- कालीबाई भील स्कूटी योजना, वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना आदि।

भारत में एक छात्र को कितनी छात्रवृत्ति मिल सकती है?

भारत में किसी भी विद्यार्थी को एक समय में केवल एक ही छात्रवृत्ति प्राप्त हो सकती हैं।

Leave a comment