जी हाँ! मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत अब आपकों भी सरकार द्वारा छात्रवृति प्रदान की जायेगी। सरकार द्वारा बिहार बोर्ड इंटर पास छात्राओं के लिए छात्रवृति योजना की शुरुआत की गई है। बिहार बोर्ड द्वारा फर्स्ट डिवीजन से पास आउट छात्राओं को 12वीं के पास उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हमारे द्वारा आज के इस लेख में बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड छात्रवृति योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
यदि आपने भी बिहार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन किया था तथा जानना चाहते है की आपकों स्कालर्शिप कब मिलेगी, तो हमारे आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
बिहार बोर्ड छात्रवृति योजना
बिहार राज्य की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की छात्रवृति योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्ही योजनाओं में से एक योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं बोर्ड परिक्षा में छात्राओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृति प्रदान की जाती है। 60% या इससे अधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को सरकार द्वारा 25,000 रुपये की छात्रवृति प्रदान की जाती है।
यदि हम सेकंड डिवीजन की छात्राओं की बात करे तो उन्हे सरकार 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि छात्रवृति के रूप में प्रदान करती है जबकि थर्ड डिवीजन वाली छात्राओं को 8,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। बिहार इंटर पास छात्रवृति योजना का संचालन मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।
बिहार इंटर पास छात्रवृति
इस छात्रवृति योजना के माध्यम से सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि DBT माध्यम से सीधे ही आवेदिक के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सहायता राशि का उपयोग छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कर सकती है। सरकार का इस योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को 12वीं के बाद कॉलेज की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर उन्हे आगे बढ़ाना है।
बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप योजना का स्टेट्स चेक करने के सम्पूर्ण प्रक्रिया हमारे आज के इस लेख में दी गई है। यदि आपने भी बिहार बोर्ड इंटर पास छात्रवृति योजना में आवेदन किया है तथा इसका स्टेट्स चेक करना चाहते है तो हमारे द्वारा नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करे।
Bihar Board 12th Scholarship Application Status
- सबसे पहले आपकों बिहार बोर्ड की आधिकारीक वेबसाइट www.medhasoft.bih.nic.in पर जाना है।
- होम पेज पर आपकों कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने का ऑप्शन मिलेगा उस पर जाए।
- अब आपके सामने कन्या उत्थान योजना का नया वेबपेज ओपन होगा।
- इस पेज पर आपकों ऊपर रिपोर्टस के सेक्शन में जाना है।

- रिपोर्ट्स के सेक्शन में आपकों चेक योअर एप्लीकेशन स्टेट्स के विकल्प पर जाना है।
- अब आपके आवेदन से संबंधित पूछी गई जानकारी दर्ज करे तथा सबमिट करे।
- आपकों स्क्रीन पर आपकी छात्रवृति कि आवेदन स्थिति दिखाई दे जायेगी।
इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से आपके स्कॉलरशिप का आवेदन स्टेट्स चेक कर सकते है। इसके अलावा यदि आप लाभार्थीयों की लिस्ट चेक करना चाहते है तो नीचे दी गई प्रक्रिया की सहायता ले सकते है।
कॉलेज में पढ़ने वाली बालिकाओं को मिलेंगे 25000 रुपए, Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 12th Pass 2024 जल्दी करें आवेदन।
बिहार स्कालर्शिप लाभार्थी लिस्ट
- लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपकों बिहार सरकार शिक्षा विभाग की आधिकारीक वेबसाइट www.medhasoft.bih.nic.in पर जाना है।
- अब आपकों रिपोर्ट्स के सेक्शन में लिस्ट में नाम चेक करने का ऑप्शन मिलेगा उस पर जायें।
- इस पेज पर पूछी गई जानकारी को दर्ज करके व्यू लिस्ट के ऑप्शन पर जाए।
- इसके बाद आप आसानी से बिहार बोर्ड लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
उपरोक्त प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से आपका नाम छात्रवृति की लाभार्थी लिस्ट में चेक कर सकते है।